सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

"मै दूर आपसे हूं, सिर्फ आपकी खुशी के लिए" ( "I am away from you, only for your happiness" )

मेरी दूरी और आपकी खुशी 
(my distance and your happyness)
वाह यार दोस्तो,शायद ही अभी तक मुझे मेरी इतनी सारी पोस्टों मैं से इतना अच्छा टाइटल कभी मिला होगा।
ये सिर्फ एक टाइटल नहीं है दोस्तो ये एक सच्ची दास्तां है उन प्यार करने वालो की जो अपने प्यार को उसकी खुशी के लिए हसते खेलते बलिदान कर देते है सिर्फ उसकी खुशी की लिए भले ही उन्हें कितना दुख सहना पड़े।
दोस्तो,में मानता हूं ये सिर्फ एक फैसला ही नहीं है बल्कि एक तरह का बलिदान है।



मेरी बात भले ही सब लोग ना समझ रहे होंगे पर वो लोग जरूर समझ गए होंगे जिन्होंने ये बलिदान दिया है। दोस्तों जिन्होंने भी ये बलिदान दिया है उन्हें मैं सलाम करता हूं।क्योंकि दोस्तो शायद खुद को सारी जिंदगी का ग़म देकर दूसरे को जिंदगी भर की खुशियां देना कोई मामूली काम नहीं है।क्योंकि दोस्तो अगर कोई किसी के लिए जान देता है तो सबको पता लगता है कोई किसी को करोड़ो का तोहफा देता है तो सबको पता लगता है कोई किसी की मदद करता है तो पता लगता है पर दोस्तो किसी की खुशी के लिए उसे छोड़ देना सिवाय हमारे और भगवान के किसी को पता नहीं लगता।फिर भी हम ये बलिदान दे जाते है।सोचो दोस्तो, जिसके लिए हमने जिंदगी भर का ग़म लिया उसे ही पता नहीं कि हमने उसकी खातिर कितना बड़ा त्याग किया।और फिर भी ये त्याग करके हमे इतनी खुशी मिली कि हम बस उसकी इसी एक खुशी के सहारे अपनी सारी जिंदगी काट जाय।


दोस्तो,एक बात कहूंगा।आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी कि " समय हर जख्म को भर देता है "।ये कहावत बिल्कुल शत प्रतिशत सत्य है । 
बस आपको कोशिश करते रहने पड़ेगी ।अगर आप कोशिश नहीं करेंगे तो समय भी कुछ नहीं कर पाएगा।और मेरी बाकी की पोस्ट को पढ़े। आपको मदद मिलेगी। क्योंकि दोस्तो आपने कोई ग़लत काम नहीं किया उसकी खुशी के लिए आपने उसे छोड़ा है । आपने बिल्कुल सही काम किया है जो उसके लिए आपके सिवा और कोई नहीं कर सकता।इसलिए कोसिए मत अपने आप को, आपने उसकी मदद की यही आपकी ताकत है अब जब उसकी कर सकते है तो अब बारी है खुद की । 
दोस्तो मुझे पता है बहुत मुश्किल होता है इस दौर से गुजर पाना।आप मेरी ' सभी अस्थाई है ' और ' यादें क्या है ' ये दोनों पोस्ट को पढ़े आपको आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। पर दोस्तो सवाल भी ये है कि क्या आप सच में मेरी इन बातो से जिंदगी में आगे बढ़ पाएंगे।
दोस्तो मैने ये ब्लॉग इसलिए नहीं शुरू किया कि मैं पैसे कमा सकूं। बिल्कुल भी नहीं।और अगर पैसे भी कमाने के लिए किया हो तो क्या गलत है इसमें मेहनत करता हूं ।आपके लिए दिन भर हर जगह सोचना पड़ता है देखना पड़ता है कि क्या ऐसा है जो मेरे दोस्तो के काम आ सके तो इसमें कोई हर्ज नहीं है।दरअसल मुझे ऐसा लगता है कि जिन परेशानियों से मैने अपने आप को संभाला है अगर आप भी उन्हीं परेशानियों मैं है तो मैं आपकी किसी तरह मदद कर सकू।दोस्तो ,में इस दुनियां में मौजूद हर उस व्यक्ति की मदद एक एक करके नहीं कर सकता। पर शायद मेरी इन पोस्ट के जरिए मेरी बाते जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके और वो भी जिंदगी में आगे बढ़ें और कुछ कर सकें।और में सिर्फ आपको यह रास्ता बता सकता हूं पर चलना आप ही को है ।आपकी परेशानी, आपका रास्ता, आपकी जिंदगी किसी और का यहां कोई काम नहीं , चलना आप ही को है। अगर आप अपनी मदद खुद नहीं कर सकते तो किसी और से भी उम्मीद मत लगाना।

दोस्तो,कॉमेंट कीजिए।और मुझे अपनी अगली पोस्ट का टाइटल भी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

क्या हम कभी बदलेंगे? या फिर उसी रवैये मैं रहेंगे? (Will we ever change? or will we stay with the same attitude?)

Attitude दोस्तो, मुझे पता है कि इस एक शब्द का मतलब आप अच्छी तरह से जानते है। और कुछ लोग इसका इस्तेमाल बखूबी करते है पर कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते है। या फिर यूं कहें तो भी गलत नहीं होगा कि जो लोग सफल है उन्होंने इसका इस्तेमाल सही किया और जो असफल रह गए उन्होंने गलत किया। क्योंकि दोस्तो, हमारी सफलता का एक बहुत ही अहम हिस्सा हमारा ऐटिट्यूड होता है और ये बात आप सभी जानते है। दोस्तो, आप सभी जानते है आजकल ऐटिट्यूड को हमारे आस पास मैं एक कॉम्पिटिशन कि तरह बनाया जा रहा है हम सोचते है की अटिट्यूड मैं रहो बस किसी की मत सुनो अपनी करो बस और ऐटिट्यूड मैं रहो। किसी से आगे होकर बात नहीं करेंगे क्योंकि हमारे अंदर तो ऐटिट्यूड है हम क्यों झुके हम क्यों पहले बात करे हम क्यों पहल करें। वो भी तो कर सकता है। अगर किसी को मदद कि जरूरत है तो हम सोचेंगे की क्यों किसी की मदद मांगे हमारे अंदर तो ऐटिट्यूड है और अगर मदद देने वाले में भी ऐसा ऐटिट्यूड निकला तो वो सोचेगा की में क्यों मदद करू आगे होकर मांग भी तो सकता है। दोस्तो, सोचो वहीं अगर हमारे किसी अपने को मदद की जरूरत होती है तो हमारा ऐटिट्यूड 0% ह...

आज जो दिख रहे है वो कल नहीं दिखेंगे तो हमे दिखाना है (What we can see today, we will not see tomorrow, so we have to show)

हमे क्या दिखाना है?(what we have to show?) टाइटल में जैसा मैने कहा है , उसका यहां मतलब कुछ और है दोस्तो, आपको पता है कि मैं हमेशा ही कुछ मोटिवेशनल कॉन्टेंट लेकर आता हूं तो यहां भी कुछ ऐसा ही है बल्कि इस बार में कुछ अलग लाया हूं। दोस्तों आज मैं जिस टॉपिक पर बात करने वाला हूं वो कुछ अलग सोच कर मैने बनाया है हो सकता है कई लोगो को पता भी हो पर उन्होंने इस बात पर ज़रा भी ध्यान ना दिया हो पर इस पर आगे बढ़ने के लिए ध्यान देना जरूरी है। तो चलिए शुरू करते है।दोस्तो मेरी बातो पर घोर करिएगा अपने आस- पड़ोसी पर ज़रा ध्यान दीजिए ज़रा, की कौन है कैसे है उनकी बेटी कितनी सुंदर है या किसी की बहन कितनी सुंदर है ,सोचिए। हम सबको पता है कि हमे हमारे पड़ोसियों से लगाव हो ही जाता है हम उनके साथ घर के एक सदस्य जैसा ही व्यवहार करते है और सदस्य ही मानते है पर में यहां मेरा कुछ और तरह का अनुभव बता रहा हूं।दोस्तो मेरे पड़ोस में एक लड़की रहती थी उम्र मैं मुझसे बड़ी ही थी पर अट्रैक्शन तो हो ही जाता है और मुझे तो कई बार हुआ तो पड़ोसी से भी हो गया।बात तो हम कई सालो से करते थे पर मैने उसे प्रपोज करने में 2 सा...