सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Rectangle

हाल की पोस्ट

आज जो दिख रहे है वो कल नहीं दिखेंगे तो हमे दिखाना है (What we can see today, we will not see tomorrow, so we have to show)

हमे क्या दिखाना है?(what we have to show?) टाइटल में जैसा मैने कहा है , उसका यहां मतलब कुछ और है दोस्तो, आपको पता है कि मैं हमेशा ही कुछ मोटिवेशनल कॉन्टेंट लेकर आता हूं तो यहां भी कुछ ऐसा ही है बल्कि इस बार में कुछ अलग लाया हूं। दोस्तों आज मैं जिस टॉपिक पर बात करने वाला हूं वो कुछ अलग सोच कर मैने बनाया है हो सकता है कई लोगो को पता भी हो पर उन्होंने इस बात पर ज़रा भी ध्यान ना दिया हो पर इस पर आगे बढ़ने के लिए ध्यान देना जरूरी है। तो चलिए शुरू करते है।दोस्तो मेरी बातो पर घोर करिएगा अपने आस- पड़ोसी पर ज़रा ध्यान दीजिए ज़रा, की कौन है कैसे है उनकी बेटी कितनी सुंदर है या किसी की बहन कितनी सुंदर है ,सोचिए। हम सबको पता है कि हमे हमारे पड़ोसियों से लगाव हो ही जाता है हम उनके साथ घर के एक सदस्य जैसा ही व्यवहार करते है और सदस्य ही मानते है पर में यहां मेरा कुछ और तरह का अनुभव बता रहा हूं।दोस्तो मेरे पड़ोस में एक लड़की रहती थी उम्र मैं मुझसे बड़ी ही थी पर अट्रैक्शन तो हो ही जाता है और मुझे तो कई बार हुआ तो पड़ोसी से भी हो गया।बात तो हम कई सालो से करते थे पर मैने उसे प्रपोज करने में 2 सा...

बस ज़रा सी बात पर ही खुश हो जाते है ( Just happy at the slightest )

कुछ ज्यादा करने कि जरूरत तो नहीं है दोस्तो, ये बात बिल्कुल सच है कि हमे कुछ ज्यादा करने कि जरूरत नहीं है वो लोग बस हमारी ज़रा सी बात पर ही खुश हो जाते है। शायद आप लोग समझ नहीं पाए में किसके बारे में बात कर रहा हूं।तो दोस्तो, वो और कोई नहीं बल्कि हमारे माता पिता है। उनके बारे में तो जितना कहा जाय कम ही है। दोस्तो मेरी एक आदत है कि में जब कभी भी कुछ भी करता रहता हूं या फ्री भी रहता हूं तो भी हमेशा चीजो को observe (निरीक्षण) करता रहता हूं। तो मैने एक बात कई बार ध्यान से देखी कि जितना आप अपने लिए, अपने दोस्तो के लिए, अपनी गर्लफ्रेंड के लिए करते हो उनका अगर 1% भी अपने माता पिता के लिए करते हो तो उनके चेहरे पर लाखों करोड़ों की मुस्कान आ जाती है। और ये बात बिल्कुल सच है। अगर यकीन ना हो तो ये पोस्ट पढ़ने के बाद उन्हें एक प्यारा सा हग या किस देना फिर मुस्कान देखना। तो मुझे नहीं लगता हमे उनके लिए कुछ अलग करने की जरूरत होती है। पर हां अगर उनके लिए कुछ छोटा भी कर सको । तो बहुत है यारो। और अगर कुछ बड़ा करना है तो वो सबकी अपनी अपनी श्रद्धा है। पर असल मायने में वो लोग आपसे कुछ बड़ा पाने कि आस...

क्या हम कभी बदलेंगे? या फिर उसी रवैये मैं रहेंगे? (Will we ever change? or will we stay with the same attitude?)

Attitude दोस्तो, मुझे पता है कि इस एक शब्द का मतलब आप अच्छी तरह से जानते है। और कुछ लोग इसका इस्तेमाल बखूबी करते है पर कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल भी करते है। या फिर यूं कहें तो भी गलत नहीं होगा कि जो लोग सफल है उन्होंने इसका इस्तेमाल सही किया और जो असफल रह गए उन्होंने गलत किया। क्योंकि दोस्तो, हमारी सफलता का एक बहुत ही अहम हिस्सा हमारा ऐटिट्यूड होता है और ये बात आप सभी जानते है। दोस्तो, आप सभी जानते है आजकल ऐटिट्यूड को हमारे आस पास मैं एक कॉम्पिटिशन कि तरह बनाया जा रहा है हम सोचते है की अटिट्यूड मैं रहो बस किसी की मत सुनो अपनी करो बस और ऐटिट्यूड मैं रहो। किसी से आगे होकर बात नहीं करेंगे क्योंकि हमारे अंदर तो ऐटिट्यूड है हम क्यों झुके हम क्यों पहले बात करे हम क्यों पहल करें। वो भी तो कर सकता है। अगर किसी को मदद कि जरूरत है तो हम सोचेंगे की क्यों किसी की मदद मांगे हमारे अंदर तो ऐटिट्यूड है और अगर मदद देने वाले में भी ऐसा ऐटिट्यूड निकला तो वो सोचेगा की में क्यों मदद करू आगे होकर मांग भी तो सकता है। दोस्तो, सोचो वहीं अगर हमारे किसी अपने को मदद की जरूरत होती है तो हमारा ऐटिट्यूड 0% ह...

क्या सचमुच डर के आगे जीत है? (Is victory really over fear?)

what was the morning really? दोस्तो, अपनी जिंदगी का पहला जॉब के अनुभव के बारे में बात कर रहा हूं। दोस्तो मैं स्कूल टाइम में कई बार स्टेज परफॉर्मेंस दे चुका हूं। कई जगह डांस भी कर चुका हूं बिल्कुल भी शर्मिला नहीं हूं। और तो और मैं इस जॉब से पहले चार पांच जगह पहले ही जॉब कर चुका हूं पर पता नहीं क्यों उस दिन इतना डर सा लग रहा था। पर मैने कैसे उस डर से जीत पाई आज में वहीं शेयर करने वाला हूं। क्योंकि सच मैं क्या सुबह थी यार वो। दोस्तों मैं एक स्कूल मैं टीचर की जॉब के लिए जब गया पहले पहले तो मेरा नंबर ही कहीं भी नहीं आया फिर जब मुझे एक इंग्लिश मीडियम स्कूल ने जॉब दिया तब में काफी खुश था मैने सोचा चलो कहीं से शुरुआत तो हुई। दोस्तों, मैने अच्छे से डेमो क्लास के लिए अपनी तैयारी कर ली थी। और जिस दिन मुझे डेमो के लिए जाना था उससे एक दिन पहले मैं थोड़ा बहुत डरा हुआ था ज्यादा नहीं बस थोड़ा बहुत। अगले दिन सुबह उठा तैयार भी हो गया पर धीरे धीरे मेरे घर से निकलने का टाइम आ रहा था एक डर सा लग रहा था। वो डर जॉब को खो देने का तो बिल्कुल भी नहीं था। पता नहीं क्यों पर अंदर से बहुत घबराहट हो रही थी...

सही या ग़लत होना जरूरी नहीं बस कुछ होना जरूरी है (It is not necessary to be right or wrong Just something needs to happen )

Something needs to be happen (कुछ होना चाहिए) दोस्तो, आजकल जिंदगी में सभी लोग बस अपनी जिंदगी हो आसान बनाने के तरीके ढूंढ रहे है। मैने कई लोगो को देखा है जो ऐसा कहते है कि बस सैलरी टाइम पर आ ही जाती है और काम भी कुछ करना नहीं पड़ता है। अक्सर ये लोग सरकारी नौकरी वाले होते है। हां, मैं सभी लोगो की बात नहीं कर रहा हूं कुछ ऐसे भी होते है जो कि अपने काम को पूरी मेहनत और लगन और ईमानदारी के साथ करते है सच, बहुत कम ऐसे लोग देखने को मिलते है इसलिए में उनकी बहुत इज्जत करता हूं। पर जो लोग बस किसी भी काम को देखकर दूर भागते है या जिन्हें बस आराम ही चाहिए होता है ऐसे लोग क भी जिंदगी में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। दोस्तो, में गारंटी दे सकता हूं ऐसे लोग कभी कुछ नहीं बन सकते है। इसलिए जितना हो सके आप ऐसे लोगो से दूर रहें जो आपको हमेशा सोते हुए मिलते हो या जो हमेशा यही बात बोलते हो की, हमे तो जैसे तैसे करके बस 9 से 5 बजानी है। हाथ जोड़कर विनती है मेरी आपसे की अगर आपका जीवन में कुछ लक्ष्य है तो इसे लोगो से दूरी बनाए रखना। क्योंकि ऐसे लोग बस इसी हालत में जीते है और इसी हालत में मर जाते है। ना तो कभी कोई...

क्या हमारे बीच सिर्फ यही एक टॉपिक रह गया है बात करने को ?( Is this the only topic left among us to talk ?)

सच है यार क्या बात करें... क्या बात करूं? किस बारे में बात करूं? पास बैठूं या नहीं? क्या शर्म आती है या फिर डर लगता है?  मेरी ये पोस्ट हर किसी के लिए नहीं है। पर हां ज़रूर कुछ लोगो के लिए है। में आज यहां ना तो किसी गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के रिश्ते को लेकर आया हूं ना ही दोस्तो की बात करूंगा। ये पोस्ट कुछ अलग है जैसा मैने महसूस किया है अपनी आधी जिंदगी में,शायद कईयों ने किया होगा। जी हां, मैं एक बेटा हूं सबकी तरह। मेरी ये पोस्ट एक पिता और पुत्र के रिश्ते को लेकर है। तो मुझे ऐसा लगता है कि इस पोस्ट को पढ़ने की जरूरत बेटों से ज्यादा कई पिता को है। दोस्तो, मेरे घरवाले मुझे हमेशा टोकते है की जब तेरे पापा इस कमरे में होते है तब तू दूसरे मैं होता है जब वो इसमें होते है तब तू दूसरे मैं होता है जब वो छत पर होते है तब तू नीचे होता है जब वो नीचे होते है तब तू ऊपर होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि जब भी में उनके पास होता हूं बस एक ही चीज सुनाई पड़ती है। कैरियर कैरियर और कैरियर। कभी किसी और बात पर डिस्कशन नहीं होता। तो क्या सिर्फ हमारे बीच बस यही टॉपिक रह गया है बात करने को। और अब तो आदत सी भी ...