यादें क्या है?,यादें मुझे खुशी देती है या फिर दुख?,क्या याद करना जरूरी है? ( What are memories? Memories give me happiness or sadness? Is it necessary to remember? )
Memories(यादें) "यादें"यही एक ऐसा शब्द है जिसने आज सभी लोगो की जिंदगी में पूरी तरह से जगह बना ली है।यादें हमे खुशी भी देती है और शायद उससे ज्यादा दुख भी।दोस्तो या पार्टनर के साथ बिताए हुए पलो को याद करके हमे बहुत खुशी होती है कि क्या दिन थे पर वही ये पल क्यों बीत गए ये सोचकर दुख भी होता है। मैं यहां ये पोस्ट ये बताने के लिए नहीं लिख रहा हूं कि यादें क्या होती है ये तो आप मुझसे बेहतर जानते होंगे।तो मैं यहां आज ये कोशिश करूंगा कि आप लोगो को जो दुख होता है यादों की वजह से में उसे दूर करने की काफी हद तक कोशिश करूंगा। मुझे पता है बहुत गुस्सा आता है जिसे हम सच्चा प्यार करते है फिर वो हमे छोड़कर चला जाए जैसा कि में अपने पिछले पोस्ट में बताया था कि "कुछ भी स्थाई नहीं है" फिर इस वाक्य पर एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि क्यों? सब अस्थाई है क्यों?तो जब हमे सच्चा प्यार होता है तो उसकी बस यादें ही रह जाती है हमारे पास..और उन यादों को भी याद करके हमे बड़ा दुख होता है इतना की हम आत्महत्या तक कर सकते है ।पर कभी सोचा है कि हम उन्हें याद ही क्यों कर रहे है अगर हमे इतना दुख ...